फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pickup hit by high tension wire in mau four youths scorched

मऊ में हादसा: प्रतिमा विसर्जन कर लौटते समय हाईटेंशन तार की चपेट आई पिकअप, चार युवक झुलसे 

Sat, 06 Nov 2021 10:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 06 Nov 2021 10:18 PM IST
सार

मऊ में इंदारा पश्चिम पट्टी गांव में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन कर घर आ रहे युवकों का पिकअप वाहन हाईटेंशन तार को छू गया। जिसके चपेट में आने से चार युवक झुलस गए।

विज्ञापन
Pickup hit by high tension wire in mau four youths scorched
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मऊ में कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा पश्चिम पट्टी गांव में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन कर घर आ रहे पिकअप वाहन के हाईटेंशन तार के चपेट में आने से चार युवक झुलस गए। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के पश्चिम पट्टी पुरवे में शनिवार को देर शाम लगभग नौ बजे लक्ष्मी  प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया जा रहा था। डीजे पर युवा खूब थिरक रहे थे।

विज्ञापन


प्रतिमा विसर्जन कर डीजे के साथ घर जा रहे युवकों का पिकअप वाहन इंदारा गांव के पुल के पास दुर्गा मंदिर पर जा रही 11 हजार वोल्टेज लाइन के तार को छू गया। इससे वाहन में बैठे सोनू खरवार, दीपक शर्मा, शुभम पांडेय व छोटू सिंह बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने घायलों को फानन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed