फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pickup collided with an electric pole, driver injured, villagers looted chicken

Mau News: बिजली के खंभे से टकरा पिकअप पलटी चालक घायल, मुर्गा लूट ले गए ग्रामीण

Sat, 28 Feb 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pickup collided with an electric pole, driver injured, villagers looted chicken
पहाड़ीपुर में सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप।संवाद
रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ीपुर खिरिया गांव में शुक्रवार की सुबह मुर्गों से लदी तेज रफ्तार पिकअप बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में आजमगढ़ निवासी चालक मोहम्मद शादाब (38) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया। बीच सड़क पर पलटने से एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। मोहम्मद शादाब पिकअप पर मुर्गा लादकर मधुबन होते हुए बिहार प्रांत के सिवान जा रहे थे।
विज्ञापन

अभी पहाड़ीपुर खिरिया के पास पहुंचे थे, कि नींद आने से पिकअप अनियंत्रित हो सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पोल भी टेढ़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप पलटने से कुछ मुर्गे मर गए और बचे हुए मुर्गों को ग्रामीणों अपने घर लेकर चले गए। चालक ने बताया कि लदे मुर्गों की कीमत दो लाख रुपये थी। सिवान से आर्डर मिलने पर वो पहुंचाने जा रहा था। थानाध्यक्ष राकेश सिंह रोहन ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद चालक ठीक है। पिकअप को बीच रास्ते से हटाकर आवागमन चालू कराया गया और सीज कर थाने में खड़ा कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed