फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Petroleum price hike protest

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 May 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 18 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Petroleum price hike protest
पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि के विरोध और किसानों की दुर्दशा को लेकर में घोसी नगर के मधुबन तिराहे पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। साथ ही थोड़ी देर के लिए नेशनल हाईवे को जाम किया।
विज्ञापन

भाकपा कार्यकर्ताओें ने मधुबन रोड स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर मधुबन मोड़ पहुंचे।


जहां पर भाकपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला मंत्री विनोद राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा एक माह मेें दो बार पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में की गई वृद्धि जन विरोधी है।
विज्ञापन



 इससे महंगाई की मार झेल रही जनता के उपर और भार पड़ेगा। किसान नेता शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को महंगाई, ज्यादा बिजली आदि का सपा दिखाकर सत्ता में आए परन्तु महंगाई पर रोक तो दूर इनके राज में महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल डीजल के दाम में दो बार वृद्धि कर जनता के साथ छल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होेंने कहा कि किसान फसल बर्बादी को लेकर मर रहा है। लेकिन पीएम उनके आंसू पोंछने के बजाय विदेशों का दौरा कर रहे हैं।


भाकपा नेता गुफरान अहमद ने कहा कि भाजपा की केंद्र की सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इसकी गलत नीतियों के चलते गरीबों के सामने रोजी रोटी की समस्या आ गई है। शकील, राजविजय तिवारी, गुफरान अहमद, एकराम प्रधान, विवेक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed