फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PET examination will be held at 21 examination centers in the district:

जिले में 21 परीक्षा केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा:

Sat, 15 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
PET examination will be held at 21 examination centers in the district:
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में पी ई टी परीक्षा को लेकर डेस्क स्लीप चिपकाते कर्मचारी।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की चल रही तैयारी शुक्रवार को पूरी हो गई। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर 15 व 16 अक्तूबर को दो-दो पाली में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। जिसमें 39840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शुक्रवार का परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक सीटिंग प्लान के हिसाब से डेस्क स्लिप चस्पा करने में लगे रहे। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज, सोनीधापा बालिका इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, डीएवी बालिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज सहित 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को सात सेक्टरों में बांटा गया है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक सहित कुल 26 मजिस्ट्रेटों की तैनाती होगी। साथ ही सात सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। चार स्टेटिक तथा चार सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर रखेंगे। परीक्षा में भीड़ को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने दोनों दिनों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कई मागों पर रूट डायवर्जन लागू करने का निर्देश दिया है। बताया कि डायवर्जन सुबह आठ बजे से होगा। एएसपी ने बताया कि गोरखपुर से गाजीपुर आजमगढ़ जाने वाले वाहन डांड़ी चट्टी से सहरोज होते हुए जाएंगे। इसी प्रकार बलिया से आने वाले वाहन , बलिया मोड़ से डांड़ी चट्टी से सहरोज हुए आगे जाएंगे। जबकि आजमगढ़ से आने वाले वाहन मतलूपुर मोड़ से सहरोज ,डांड़ी चट्टी होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। गाजीपुर की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहन गोरखपुर बाईपास होकर चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed