फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Person unconscious in attack, district hospital referral

हमले में व्यक्ति बेहोश, जिला अस्पताल रेफर

Tue, 02 Mar 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Person unconscious in attack, district hospital referral
सूरजपुर। मधुबन थाना क्षेत्र के सूरजपुर चौक (चकउथ) पर सोमवार की देर शाम दो व्यक्तियों में वाहन खड़ा करने को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच एक व्यक्ति के कुछ लोगों ने आकाश पर हमला कर दिया। आनन फानन में लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मधुबन थाना क्षेत्र के बंधनपुर ग्रामसभा निवासी सोनू यादव पुत्र बहादुर यादव सूरजपुर निवासी आकाश राय पुत्र चंद्रमा राय के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहा सुनी हो गई। उसके 10 मिनट बाद एक व्यक्ति ने अपने कुछ लोगों के साथ आकाश राय पर हमला कर दिया। जिससे आकाश राय बेहोश हो गए। आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं आकश राय के परिजनों ने मधुबन थाने पर सात अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया है। खबर दिए जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। वहीं समाजवादी पार्टी के मधुबन विधानसभा इकाई के पूर्व सचिव बृजेश राय ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर सूरजपुर चौक पर पुलिस तैनात रहती तो अनहोनी नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed