फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Person injured in road accident dies during treatment

Mau News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

Thu, 23 Apr 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Person injured in road accident dies during treatment
मृतक लल्लन मौर्य- फाइल फोटो इलाज के दौरान मौत - फोटो : संवाद
थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर बंधा ढाले पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मंगलवार शाम गोरखपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

दुबारी ग्राम पंचायत के भगत का पुरा निवासी लल्लन मौर्य (46) पुत्र गुदरी मौर्य बीते 15 अप्रैल की देर शाम दुबारी बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मीपुर बंधा ढाले के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में लल्लन मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे धर्मेंद्र मौर्य को मामूली चोटें आईं। लल्लन को पहले मधुबन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले गए, जहां मंगलवार शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पत्नी चिंता देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed