फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People were stuck in traffic jam for 40 minutes due to the closure of the gate.

Mau News: फाटक बंद होने से 40 मिनट तक जाम में फंसे रहे लोग

Sun, 10 May 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
People were stuck in traffic jam for 40 minutes due to the closure of the gate.
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक 13 सी बंद होने के कारण लगा लंबा जाम।संवाद
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के 13-सी रेलवे फाटक पर अंडरपास और ओवरब्रिज नहीं होने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार को भी 40 मिनट तक जाम लगने से राहगीरों, मरीजों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह गौतम, भीमरत्न कुमार सिंकू, मनोज कुमार और अभयदीप ने बताया कि पहले इस मार्ग से ट्रेनों का संचालन कम होता था, जिससे लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं होती थी। पिछले दो वर्षों में ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद फाटक अधिक समय तक बंद रहने लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह आजमगढ़ और मऊ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में यहां ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण बेहद जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक बनने के बाद से ही लोग जाम की समस्या झेल रहे हैं। कई बार एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों की जान तक खतरे में पड़ जाती है। बढ़ती ट्रेनों के कारण अब यह समस्या प्रतिदिन की हो गई है और लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कई बार रेलवे विभाग, जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।
उन्होंने जल्द जाम की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed