{"_id":"5a6a246d4f1c1bb2208b55ab","slug":"people-watched-the-three-shows-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों शो मिलाकर 114 लोगों ने देखी फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों शो मिलाकर 114 लोगों ने देखी फिल्म
mau news
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन परिसर में छात्राओं द्वारा बनाई जा रही आकर्षक रंगोली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। करणी सेना के विरोध के क्रम में फिल्म पद्मावत रिलीज होने के बाद गुरुवार को नगर क्षेत्र के संगीत पैलेस में प्रदर्शित की गई। इस दौरान सिनेमा घर पर सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान तीनों शो मिलाकर कुल 114 लोगों ने पहले दिन फिल्म़ को देखा। हालांकि सिनेमाघर में एक साथ सवा दो सौ लोगों के बैठने की क्षमता है। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय पर लगी फिल्म के विरोध में गुरुवार को क्षत्रिय सेना के लोगों ने घोसी में विरोध प्रदर्शन किया।
फिल्म के प्रदर्शन से पहले सिनेमाघर के प्रोपराइटर सूर्यनाथ शर्मा ने जिला और पुलिस प्रशासन को पत्र भेजा था। इसका परिणाम रहा कि गुरुवार की सुबह से सिनेमा घर पर भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई। इस दौरान पांच थानों की फोर्स के साथ एक सेक्शन क्यूआरटी के जवानों के साथ महिला थाना, एलआईयू, भी मौके पर तैनात रही। दिन में फोर्स की नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट हंसराज और सीओ नगऱ राजकुमार ने किया। लेकिन शाम के समय अपरपुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला खुद सिनेमाघर पर मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी, एहतियातन फोर्स लगाई गई। घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास गुरुवार को क्षत्रिय सेना के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने के दौरान कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में तलवार, लाठी आदि लिए थे। इस दौरान इन लोगों ने पकड़ी मोड़ पर अपने पक्ष में दुकानों को बंद करने की अपील की। क्षत्रिय सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि रानी पद्मावती हम सब की मां है। देश की शान है। जिन्हों ने जौहर कर देश के साथ महिलाओं की अस्मिता की रक्षा किया था। उनका अपमान बर्दास्त नही करेंगे। संजय लीला भंसाली का यह कार्य हम सबके स्वाभिमान के विरुद्ध है।इस का विरोध चलता रहेगा। इस अवसर पर क्षत्रिय सेना के अध्यक्ष शरद उर्फ संतोष सिंह, प्रदीप सिंह सिसौदिया, उदय प्रताप सिंह, मृत्युंजय परमार, विपिन सिंह, अभिनव, शुभम, सुजीत सिंह, शेरू सिंह, संजय सिंह आदि रहे।