{"_id":"69b5b600596fa0d73908d456","slug":"people-using-electricity-with-the-help-of-bamboo-poles-mau-news-c-295-1-svns1028-142254-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बांस-बल्ली के सहारे बिजली का इस्तेमाल कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बांस-बल्ली के सहारे बिजली का इस्तेमाल कर रहे लोग
विज्ञापन
मधुबन के वार्ड नंबर 13 में लटकते तार।संवाद
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन विद्युत निगम की ओर से नगर पंचायत के सभी वार्डों का विद्युतीकरण नहीं किया जा सका है। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के लगभग सात वर्ष बाद भी नगर पंचायत के वार्ड 10 और वार्ड 13 में उपभोक्ता बांस-बल्ली के सहारे अपने घरों तक लेकर गए हैं।
जिससे मोहल्लेवासियों को आए दिन इसमें होने वाले शॉर्ट-सर्किट से खतरे का अंदेशा बना रहता है। वार्डवासियों का कहना था कि वार्ड में उपभोक्ताओं को निगम की तरफ से कनेक्शन दिया गया।
इसके बावजूद बिजली का पोल नहीं होने के चलते उपभोक्ता अपना वैकल्पिक व्यवस्था लकड़ी के पोल और मकान के सहारे केबल दौड़ाकर बिजली का उपभोग करने पर विवश हो चले हैं।
विज्ञापन
इस बांस बल्ली पर लटकते हुए तार इस वार्ड से गुजरने वाले वाहनों के द्वारा आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं, जो एक खतरे जान बना हुआ है। संजीव प्रसाद, श्यामलाल, महेंद्र प्रसाद, गिरधर लाल, अशोक कुमार का कहना है कि विद्युत निगम के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।
एसडीओ विद्युत सतीश चौहान का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही चिह्नित स्थानों पर खंभे लगाने के साथ ही केबल भी लगाया जाएगा।