फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People took to the road of political parties

सड़क पर उतरे राजनीतिक दलों के लोग

Tue, 22 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 22 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
People took to the road of political parties
नगर क्षेत्र के आर्य समाज स्थित स्टेट बैंक पर पैसा निकालने के लिए लगी लोगों की लंबी कतार। - फोटो : mau
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा बिना व्यवस्था के 1000 औार 500 के नोटों के बंद किए जाने को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि काला धन के नाम पर देश की जनता को प्रधानमंत्री बरगला रहे हैं। बिना एक हजार और 500 के नए नोटों की व्यवस्था किए सभी एटीएम में नोटों की सुविधा किए इतना बड़ा फैसला लेना मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिचायक है।
विज्ञापन


कहा कि किसानों की खेती, शादी-विवाह, रोजमर्रा की जरुरी खर्चे बैंकों से पैसे ना मिलने के चलते प्रभावित है। कहा कि आज अपने ही कमाए गए धन को निकालने को लेकर घंटों लाइन में लगना और अपने ही पैसों को जमा करने के लिए जलालत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि नोट बंद होने और नए नोट उपलब्ध्ध होने से पूंजीपति काला धन छिपाने के लिए सोने और डालर को खरीद रहे हैं। कहा कि बाजार में महंगाई का असर दिखने लगा है और जमाखोर सक्रिय हो गए हैं। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने काला धन रोकने के लिए बैंकों का राष्ट्रीकरण किया था और काले धन को मुक्त कराया था।

जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि जनपद में सभी बैंकों तथा एटीएम पर लगी लंबी लाइन दिन भर लगी रहती हैं। कहा कि प्रधानमंत्री के इस तुगलकी फरमान से जनता त्रस्त्र हो गई है। कहा कि राजनीतिक फायदा के लिए उठाया गया यह कदम है। कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।


इस अवसर पर मुख्य रूप से रामप्यारे यादव, महेंद्र प्रसाद, मुश्ताक अली, बालेश्वर, अरूण सिंह, धनंजय सिंह, रामअधार निराला, नेसार अहमद, नौशाद अली, रमेश पांडेय, पप्पू अंसारी, रामाशंकर चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed