{"_id":"570bed964f1c1be7494a6ad6","slug":"people-suffering-from-the-scorching-sun-and-heat-stroke","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप और लू से लोग हुए बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप और लू से लोग हुए बेहाल
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को तल्ख धूप में मुंह बांधकर स्कूटी से जातीं युवतियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नववर्ष के आगमन के साथ ही सूर्य की किरणों ने तपिश बढ़ा दी है। दिन चढ़ने के साथ भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो गया है। तेज धूप के बीच लू के कारण दिन में घर से बाहर निकलना दूभर हो गया।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। रविवार को भी दिन भर चली लू से सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। जिसके चलते रतनपुरा बाजार सहित अन्य चट्टी चौराहों पर भी सियापा पसरा रहा।
मौसम विभाग की माने तो फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं है। अगले चौबीस घंटों के दौरान भी गर्मी का यही हाल रहेगा। सुबह के सात ही बजे थे कि गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसाना शुरू कर दिया। दोपहर को इक्का दुक्का लोग ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
दोपहर बारह बजे से लेकर शाम पांच बजे तक शहर की अधिकांश सड़कें और चौराहे सूने होते हैं। घर से बाहर निकलने वाले लोग दोपहर के समय गमछा आदि लेकर ही निकल रहे है। तरल पेय पदार्थों की इस मौसम में मांग बढ़ गई है। चिकित्सक लोगों ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे।