फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People suffering from the havoc of fog and icy wind

कोहरे और बर्फीली हवा के कहर से बेहाल रहे लोग

Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
People suffering from the havoc of fog and icy wind
मऊ। कोहरे और शीत लहर के कारण जनजीवन मंगलवार को भी प्रभावित रहा। ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है। सर्द हवा के झोकों से उंगलिया फूट रही थी। सुबह लगभग आठ बजे तक घना कोहरे होने के चलते लोग देर तक घर में ही दुबके रहे। सुबह लगभग 10 बजे तक भगवान भाष्कर के उदय न होने से लोग ठिठुरते नजर आए। शीतलहर के प्रकोप के चलते रेलवे तथा रोडवेज के प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों का एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

जिले में शीतलहर का प्रकोप मंगलवार को जारी रहा। लोगों की दिनचर्या पर कोहरे का भी खासा असर देखने को मिला। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न मार्गो पर वाहनों का संचालन प्रभावित रहा। ठंड के चलते सुबह कोचिंग पढ़ने जाने वाले छात्रों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। सुबह 11 बजे के बाद भगवान भास्कर का उदय हुआ तो लोगों को ठंड से राहत मिली। बाजारों में चहल पहल दिखी। कोहरे तथा बर्फीली हवा का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह आठ बजे तक बर्फीली हवा चलने तथा कुहरा के छाए रहने से लोग घरों से देर से निकले। सुबह के समय अपने काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कोहरे के चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कोहरे की धुंध के चलते वाहन रेंगते हुए चलते दिखे। तापमान पर नजर डाला जाए तो तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्द्रता 73 प्रतिशत रही। जबकि छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। सुबह 11 बजे के बाद भगवान भाष्कर का दर्शन हुआ तो लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलने के बाद बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। लोग आलस्य को त्याग अपने रुके कामों को निबटाने में व्यस्त हो गए। खिली धूप के चलते घर से लेकर सडक़ों तक लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखते ही बन रही थी। सरकारी कार्यालयों के भी तमाम कर्मचारी बाहर धूप का आनंद लेते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed