{"_id":"5ecbf55e8ebc3e909c3be965","slug":"people-offered-eid-prayers-in-their-homes-with-aqeedat-mau-news-vns5266982110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक़ीदत के साथ लोगों ने घरों में अदा की ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक़ीदत के साथ लोगों ने घरों में अदा की ईद की नमाज
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण की देन है कि पहली बार मुस्लिम वर्ग ने सेफ लाइफ स्टे होम को मानते हुए घरों में ईद की नमाज अदा किया। इतना ही नहीं नमाज के बाद गले तो लगना दूर लोग सोशल डिस्टेंसिंग के तहत एक दूसरे को सलाम किया। इस बार वर्षों से शहर में आपसी सद्भाव की परंपरा ईद मिलन समारोह का भी आयोजन नहीं किया गया। दूसरी तरफ ईद की नामाज को लेकर प्रशासन भी खासा एलर्ट रहा। इस दौरान एहतियातन ईदगाह, मस्जिदों के अलावा चौराहों पर फोर्स तैनात रही। घरों में ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग मोबाइल और व्हाट्सएप तथा फेसबुक के जरिये एक दूसरे को ईद की बधाइयां देने का काम किए।
ईद के मौके पर मऊ जिले में जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल में साढ़े तीन सौ से अधिक ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाती है, अकेले मऊ शहर में औरंगाबाद ईदगाह के साथ सहित शहर के 100 से की गई। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते अकीदतमंद मस्जिदों की बजाए घरों में ईद की नमाज अदा किए। बात करने पर पहाड़पुरा अरशद मौलवी ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिग को ध्यान में रखकर मस्जिदों में रमजान भरे पांच लोग नमाज अदा करने जाते मिले। आज वही पांच लोग ईद की नमाज मस्जिदों में अदा किए।
दूसरी तरफ एलर्ट प्रशासन हर मस्जिदों के साथ पूरे शहर में एहतियात के तौर पर फोर्स की तैनाती की। बात करने पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया, जो ऊपर से आदेश होगा उसका पालन कराया जाएगा। रही बात मस्जिद में नमाज अदा करने की तो ऊपर वाला भी कहता है कि हर उस काम को न करे, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो। बोले, सुरक्षाबल रोजाना ही शहर में तैनात रहते हैं आज थोड़ी संख्या बढ़ा दिया गया है।