फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People living in houses, shops closed, silence on the streets

घरों में रहे लोग, दुकानें बंद, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
People living in houses, shops closed, silence on the streets
रविवार को सम्पूर्ण बंदी के दौरान नगर के घास बाजार में पसरा सन्नाटा,बंद दुकानें। - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना से बचाव के शासन की ओर से प्रत्येक रविवार को घोषित पूर्ण बंदी का जिले भर में व्यापक असर देखा गया। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। अवकाश का दिन होने के कारण लोग अपने घरों में सिमटे रहे। बाहर निकलने की नौबत न आए, इसके लिए लोगों ने शनिवार को ही जरूरत के सामान, दवाओं की खरीदारी कर ली थी। पूर्ण बंदी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित बंदी रविवार को पूरी तरह से सफल रही। शहरी क्षेत्रों के लोग अपने घरों में कैद रहे। सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। सारे बाजार पूरी तरह बंद रहे। किराने और मेडिकल की दुकानें भी बंद रहीं। ठेेले, खोमचे और गुमटी वाले दुकानदारों ने भी बंद का पालन किया। रविवार की सुबह छह बजते ही सड़कें वीरान हो गईं। रोजाना सुबह टहलने वाले लोग भी छह बजने से पहले ही अपनी दिनचर्या पूरी कर घरों में कैद हो गए। लोगों ने घरों में ही नवरात्र के पूजापाठ किया। सड़कों पर इक्का दुक्का ट्रकों को छोड़कर वाहन नहीं चले। आटो रिक्शा, जीप, मैजिक आदि सवारी वाहन पूरी तरह बंद रहे। बाहर से आने वाले यात्री ही स्टेशन पर ट्रेनों से उतरकर रोडवेज की तरफ आए। इलाहाबाद गोरखपुर , कानपुर, रायबरेली गोरखपुर आदि लंबी दूरी वाली रोडवेज बसों का संचालन हुआ। ट्रेनों से उतरने वाले यात्री रोडवेज बसों से अपने गंतव्य के लिए गए।
विज्ञापन

दोहरीघाट: पूर्ण बंदी के चलते सभी दुकानें बंद रहीं जिससे सन्नाटा पसरा रहा। पिछले वर्ष लाकडाउन जैसा ही नजारा देखने को मिला। रोडवेज बसों में कुछ लोगों ने यात्रा की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में लगे पुलिसकर्मी भी अपने ड्यूटी के लिए रवानगी में लगे रहे। मेडिकल स्टोर व आवश्यक सेवाओं में छूट देने से राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरैयाकोट : कचिरैयाकोट बाजार सहित आस पास के सभी बाजारों रायपुर, सरसेना, सुल्तानीपुर सिरसा, करमी, तकिया बाजार आदि बाजारों में संपूर्ण बंदी रही। दवा की एक मात्र दुकानें खुली नजर आईं। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बिना मास्क बाजार में घूम रहे लोगों से 14000 रुपये जुर्माना वसूला। इस दौरान पुलिस ने 25 वाहनों का चालान किया।

ब्लाक मुख्यालय पर भीड़, गांवों में सन्नाटा
रतनपुरा। पूर्ण बंदी के चलते नगर से गांवों तक में सन्नाटा पसरा रहा लेकिन नामांकनपत्र दाखिल करने का अंतिम दिन होने के कारण ब्लाक मुख्यालय पर भीड़ उमड़ी रही। ब्लॉक मुख्यालय पर दूसरे दिन भी उम्मीदवारों अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। कुल मिलाकर जहां बंदी का व्यापक असर रहा। वहीं संपूर्ण क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों के चलते कोरोना गाइडलाइन तार-तार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed