फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People constrained, Ghagra river chopping ground

लोग विवश, घाघरा काट रही जमीन

Mon, 22 Aug 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 22 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
People constrained, Ghagra river chopping ground
बाढ़
जलस्तर घटने के साथ ही घाघरा की कटान तेजी से किनारों को काट रही है। तटवर्ती इलाके के किसान इससे परेशान हैं। घाघरा की प्रयंकारी लहरे डेढ़ से दो फीट ऊपर उठ रही हैं। मुक्तिधाम तथा खाकी बाबा की कुटी के पास कटान तेज हो गई है। इसके बावजूद शासन प्रशासन की ओर से कटान का स्थाई समाधान नहीं निकाला गया।
विज्ञापन



नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद नदी के कहर बरपाने से कस्बावासी तथा तटवर्ती इलाके के लोग चैन से सो नहीं हो पा रहे। सभी शासन प्रशासन को कोस रहे हैं। नदी में ऊंची लहरें उठते देखकर लोगों को नदी के रौद्र रूप धारण करने की डर सताने लगा है।
विज्ञापन



कटान की स्थिति यह है कि मुक्तिधाम के पास शवदाह घाट तथा चबूतरा नदी में विलीन हो चुका है। अब मुक्तिधाम पर नदी का दबाव बढ़ता जा रहा है।  इससे भारत माता मंदिर पर खतरा बढ़ गया है। मुक्तिधाम के उत्तर खाकी बाबा की कुटी पर कटान तेज हो जाने से नगरवासियों के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कटान पीड़ितों की मानें तो कटान समस्या से निजात दिलाने के लिए 22 करोड़ की लागत से 960 मीटर तक पिचिंग का कार्य धनौली से लेकर मुक्तिधाम तक होना था।  लेकिन विभागीय अधिकारियों गैरजिम्मेदाराना रवैए के चलते शवदाह के चबूतरे तक 90 मीटर पिचिंग नहीं हो सका जिसका परिणाम यह हुआ कि शवदाह घाट तथा चबूतरा कट कर घाघरा में  समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed