{"_id":"6005be628ebc3e2c56047951","slug":"people-cold-due-to-cold-wave-relief-from-sunshine-mau-news-vns5698794153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से ठिठुरे लोग, धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से ठिठुरे लोग, धूप से मिली राहत
विज्ञापन
सोमवार को दिन में निकली हल्की धूप का कलेक्ट्रेट में आनंद लेते लोग।
- फोटो : MAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर से ठिठुरे लोग, धूप से मिली राहत
ठंड से हो चुकी है तीन लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। जिले में भीषण ठंड का कहर सोमवार को भी जारी रहा। ठंड से जिले में एक वृद्घ की मौत हो गई। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को कुद राहत मिली। अब तक ठंड से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था ही नहीं की जा सकी है। अलाव न जलने से लोग कांपते हुए देखे गए।
शीतलहर से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे तक भगवान भास्कर के दर्शन नहीं होने से लोग ठिठुरते रहे। सोमवार को अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 88 प्रतिशत रही। हवा पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी।
कई दिनों से पड़ रही सर्दी लोगों को अपनी ताकत का एहसास करा रही है। ठंड की वजह से एक बार फिर जिले में मौत का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को गलन के बीच जबरदस्त सर्दी रही। हर कोई कांपता रहा। मध्याह्न बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। राहगीर जगह-जगह रुककर धूप का आनंद लेते रहे, वहीं दुकानदार भी दुकानों के बाहर धूप में खड़ा होकर इसका आनंद लेते नजर आए। घर का काम-काज समाप्त करने के बाद गृहणियां भी घरों के बाहर और छतों पर पहुंचकर धूप सेंकने में जुट गई। लोग तब तक धूप के बीच खड़े रहे, जब तक उनका शरीर कुछ गर्म नहीं हो गया। हालांकि जैसे-जैसे शाम ढलती गई, वैस-वैसे से सर्दी के साथ ही गलन का प्रभाव भी बढ़ता गया। शाम ढलते ही एक बार फिर से लोग ठंड से गिरफ्त में आते हुए घरों में दुबक गए। राहत के लिए अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया। ठंड का कहर जारी रहने के बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका था।