फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People came forward to help little Nirbhaya

नन्ही निर्भया की मदद को आगे आए लोग

Sat, 21 Sep 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
People came forward to help little Nirbhaya
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले खुलेआम घुम रहें है। वहीं दरिंदगी की शिकार मासूम निर्भया की दशा में कोई सुधार नहीं है। मासूम के उपचार के लिए शुक्रवार को लोगों ने बच्ची के पिता को चंदा एकत्र करके दिया।
विज्ञापन

बताते चले बीते सात सितंबर की रात को घर के पास खेल रही सात वर्षीय मासूम के साथ कुछ मनबढ़ों ने दरिंदगी की। बच्ची लहुलूहान हाल में झाड़ियों में फेंकी मिली। इस दौरान परिवार के सदस्य बच्ची को उपचार के लिए महिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। इस खबर को उस दिन सिर्फ अमर उजाला ने प्रकाशित किया था। दुष्कर्म की शिकार बच्ची की दशा खराब देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया। इस दौरान परिवार के सदस्य बीते गुरुवार को बच्ची को घर लेकर आ गए। यहां उसका उपचार चल रहा है, लेकिन गरीब माता पिता के पास उसका समुचित उपचार कराने के लिए धन नहीं है। इस बात की जानकारी होने पर मुहल्ले के साथ अन्य लोगों ने नन्ही निर्भया की जान बचाने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान शुक्रवार को एकत्र हुई धनराशि को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने पीड़िता के परिवार को सौंपा। दूसरी तरफ मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के 13 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। हालांकि संपर्क करने पर गुरुवार को सीओ नगर राजकुमार ने दावा किया था कि आरोपी की शिनाख्त हो चुकी है। जल्द की वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। लेकिन शुक्रवार की शाम तक आरोपी का पता नहीं चला। राजकुमार ने यह भी दावा किया था कि बच्ची के उपचार के लिए विभाग की तरफ से मदद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed