फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   people beat bjp leader and Nagar Panchayat sadasya accused abscond after incident in mau up

यूपी: भाजपा नेता और नगर पंचायत सदस्य की जमकर पिटाई, आरोपी फरार

Sun, 14 Feb 2021 01:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Feb 2021 01:43 PM IST
विज्ञापन
people beat bjp leader and Nagar Panchayat sadasya accused abscond after incident in mau up
मारपीट में घायल मनोनीत नगर पंचायत सदस्य - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रविवार को अपने घर के लॉन में बैठे भाजपा मंडल अध्यक्ष और नगर पंचायत सदस्य को महिलाओं सहित नौ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी दोनों को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल मंडल अध्यक्ष को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। पुलिस ने मंडल अध्यक्ष के दादा की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा निवासी दीपचंद्र सोनकर ने बताया कि वह अपने नाती मनोज सोनकर के साथ लॉन में बैठकर किसी मामले में बात कर रहे थे। मनोज भाजपा मंडल अध्यक्ष होने के साथ नगर पंचायत कोपागंत का मनोनित सदस्य है। आरोप है कि इस बीच दोस्तपुरा निवासी सोमभर सोनकर, बिरजू सोनकर, मुंशी, चौथी, सुनिल, दरोगा, अर्जुन, मुंशी, अर्जुन की पत्नी सभी लोग वहां आकर उनके परिसर की चाहरदीवारी को ढहाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनके नाती ने इसका विरोध किया तो सभी ने उस पर लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जब मदद को दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। उधर नगर पंचायत सदस्य और मंडल अध्यक्ष से मारपीट की खबर मिलते ही एसओ अजय कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया।

उधर पुलिस ने दीपचंद्र की तहरीर पर दो महिलाओं सहित सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। इस बाबत एसओ अजय कुमार तिवारी ने बताया कि जमीनी विवाद में मनोनीत सदस्य से नौ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में घायल के दादा की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed