फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People are troubled by the heat and humidity, the number of patients in the hospital increases

Mau News: गर्मी और उमस से लोग परेशान, अस्पताल में बढ़े मरीज

Wed, 23 Jul 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the heat and humidity, the number of patients in the hospital increases
मऊ। जुलाई के अंतिम सप्ताह में बारिश न होने से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। इससे जहां लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं लगातार गर्मी और उमस का प्रकोप जारी रहने से जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त और डायरिया, बुखार पेट की बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

पहले जिला अस्पताल की ओपीडी में 1100 की रहती थी। लेकिन तल्ख धूप और उमस के चलते बुधवार को ओपीडी में 1300 मरीज पहुंचे। इसमें लगभग 250 मरीज बुखार के, 89 चर्म रोग, 120 उल्टी-दस्त और 121 हड्डी रोग के मरीज थे। इसके अलावा पेट संबंधी सहित अन्य बीमारियों के मरीज भी पहुंचे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार का कहना है कि मौसम बदल रहा है। सुरक्षित पेयजल और भोजन का सेवन करना, हाथों को नियमित रूप से धोना, मच्छरों से बचाव करना, और अपने आसपास की सफाई रखना आवश्यक है।
विज्ञापन

36 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। धूप-छांव होती रही। तेज धूप के चलते गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। तेज धूप होने से रोपाई की गति धीमी हो गई है। जुलाई में अब तक 98 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। 10 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed