फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People are tired of BJP government, people are trying to bring Congress back in power

भाजपा सरकार से उब चुकी है जनता, सत्ता में कांग्रेस को वापस लाना चाह रही है जनता

Wed, 26 Aug 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
People are tired of BJP government, people are trying to bring Congress back in power
मधुबन (मऊ)। बुधवार को कोलुहा दरगाह स्थित एक पब्लिक स्कूल परिसर में कांग्रेस पार्टी की तरफ से आयोजित बैठक में जनवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश ठाकुर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में खोए हुए अपने जनाधार को पुन: जीवित करने का कार्य करेगी। प्रदेश के लोग पिछले दो दशकों से प्रदेश में गैर कांग्रेस सरकारों की शासन को देख चुके हैं और अब दोबारा कांग्रेस पार्टी को सत्ता में देेेखना चाहते हैं।
विज्ञापन

बोले कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस का उत्साह देखकर लगता है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अबकी बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सत्ता में आएगी। वहीं जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा की वर्तमान प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है और प्रदेश की जनता सब देख रही है। आगामी चुनाव में जनता इसका हिसाब करेगी। जबकि पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्र कुंवर सिंह ने केंद्र एंव प्रदेश सरकार की नीतियों पर जम कर प्रहार किया और कहा कि हमारे मुख्य मंत्री अपराध मुक्त सरकार का दावा करते हैं और प्रदेश में आए दिन हो रही हत्याएं एंव अन्य अपराध मुख्यमंत्री के दावों की सच्चाई को आइना दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जनवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश ठाकुर ने प्रदेश महासचिव एंव जिला अध्यक्ष के उपस्थिति में अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसका उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्टी द्वारा जिला के कुल 9 ब्लाक के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर चुनाव भी हुआ और कार्यकर्ताओं को उनके दायित्त्व का बोध कराया गया। लोक गीत एंव विरहा गायक विपिन विहारी पाठक ने गीत के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा के संचार का कार्य किया। इस मौके पर ब्रह्मानंद पांडेय, अनील राय, शिवाजी कन्नोजिया, अष्ठभुजा शाही, रामजी चौरसिया, रिजवान अहमद आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed