फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People are suffering because of the continuing havoc of the icy wind

बर्फीली हवा का कहर जारी रहने से बेहाल हैं लोग

Tue, 21 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
People are suffering because of the continuing havoc of the icy wind
मऊ। जिले में बर्फीली हवा का कहर जारी रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। सुबह में ठंड अधिक रही। तेज धूप निकलने से लोग राहत मिली। लोग बाहर, छत पर बैठकर धूप का आनंद लेते देखे गए। शीत लहर का प्रकोप जारी रहने के बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है।
विज्ञापन

जिले में बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। मंगलवार को तड़के से ही आकाश में हल्के बादल छाए रहे। सुबह लगभग नौ बजे तक हल्की धूप रहने से लोग ठिठुरते रहे। सुबह कोचिंग जानेवाले छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। फुटपाथों पर जैकेट, स्वेटर, कंबल सहित गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। जबकि आद्रता 51 प्रतिशत रही। शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन के साथ पशुओं पर भी असर पड़ा है। ठंड बढ़ने से किसानों को सिंचाई आदि के कार्यों मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग शाम होने से पहले ही अलाव का सहारा ले रहे है। गर्म कपड़े की डिमांड बढ़ गई। शीत लहर का प्रकोप बढ़ने के बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाए जा सके हैं। जबकि जिला प्रशासन की तरफ से सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपया का बजट जारी किया गया है। अलाव न जलने तथा कंबल वितरण कार्य अधर में लटकने से गरीबों तथा असहायों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed