Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pensioners protest against online medical claims, stage a sit-in

Mau News: ऑनलाइन मेडिकल क्लेम के विरोध में पेंशनर्स, दिया धरना

Tue, 03 Nov 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Pensioners protest against online medical claims, stage a sit-in
कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकरधरना प्रदर्शन करते सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स। संवाद - फोटो : Department
मऊ। कलेक्ट्रेट पर सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पेंशनर्स ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल ऑनलाइन प्रस्तुत करने की अनिवार्यता के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही सीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

पेंशनर्स का कहना है कि तकनीकी ज्ञान के अभाव में यह नई व्यवस्था उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बन गई है। प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार राय ने कहा कि पेंशनर्स को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने और लंबे समय से लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुगतान कराने के लिए सरकार निर्देशित करे। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से चिकित्सा सुविधाओं को लेकर निर्देश जारी होने के बावजूद पेंशनर्स को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण करने, कैशलेस इलाज की सुविधा प्रभावी रूप से लागू करने तथा पेंशनर्स की अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन संगठन के संरक्षक इं० सीताराम कुशवाहा ने किया। धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से धर्मदेव गुप्ता, शिवकुमार, उमेश राय, सीताराम वर्मा, गीता तिवारी, दमयंती, ओमप्रकाश सिंह, तरुण कुमार, शिवकुमार राय, अखिलेश मल्ल, रामप्रकाश पांडेय और रामचन्द्र मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed