फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Peace party for the demands

मांगों के लिए पीस पार्टी ने निकाला जुलूस

Wed, 31 Oct 2018 11:38 PM IST
maU
maU Updated Wed, 31 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Peace party for the demands
जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपने जाते पीस पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : mau
 नगर में मुस्लिम आरक्षण की मांग केे लेकर बुधवार को पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। नगर के सदर चौक से पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष अफजाल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओें ने जुलूस निकाला। जिसके बाद जुलूस में शामिल कार्यकर्ता शहर के रौजा, सिंधी कालोनी, बालनिकेतन, रोडवेज, सहादतपुरा, आजमगढ़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जुलूस में रास्ते भर पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। साथ ही मुस्लिम आरक्षण लागू किया जाने की मांग किया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंचने पर मुस्लिम आरक्षण की मांग से संबधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष  अफजाल अहमद ने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण सरकार को देना होगा। क्योंकि उनकी स्थित आज बहुत खराब है। लेकिन सरकार दोहरी नीति के तहत मुसलमानों को आरक्षण नहीं दे रही है। मुसलमानों को अपना हक लेने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। इस दौरान मुख्य रुप से मुनौवर, सनाउल्लाह, आमिर, एहसान, मजहर हसन, जावेद अख्तर आदि रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed