फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PCS officers

दो होनहार बने पीसीएस अफसर

Tue, 01 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 01 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
PCS officers
जनपद के दो होनहारों का पीसीएस में चयन हुआ है। सदर तहसील के सरवां गांव निवासी दिलीप कुमार प्रियदर्शी का चयन असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। वहीं, कोपागंज ब्लाक अंतर्गत इंदारा पश्चिम पट्टी  गांव निवासी विनय सिंह पुत्र नरेन्द्र का असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स के पद पर चयन हुआ। 
विज्ञापन



दिलीप ने हाई स्कूल की परीक्षा वर्ष 2002 में डीएवी इंटर कालेज मऊ नाथभंजन, इंटरमीडिएट परीक्षा 2004 में मां मुनेश्वरी अर्चना इंटर कालेज बोगना गाजीपुर से, स्नातक परीक्षा 2011 में सुखराम सिंह महाविद्यालय सरवां और परास्नातक परीक्षा 2013 में गोपीनाथ पीजी कालेज देवली सुल्तानपुर गाजीपुर से की है।
विज्ञापन



 वर्ष 2014 में सतीश चंद कालेज बलिया से बीएड भी किया। दिलीप ने पहले ही प्रयास में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर चयनित होने में कामयाबी हासिल की है। दिलीप के बडे भाई राम चंद्र प्रियदर्शी भी वर्ष 2009 में लोआर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, विनय कुमार सिंह ने प्राथमिक शिक्षा आचार्य ब्रम्हदेव पाण्डेय स्मारक कसारा व भरद्वाज भारती प्रज्ञायन कसारा, हाईस्कूल सन्त जोसेफ इण्टर कालेज इन्दारा तथा बारहवीं अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा बलिया से की। 2011 में बीटेक किया। 2012 में इन्कम टैक्स इंस्पेक्टर, 2013 में डिवीजनल एकाउटेंट तथा 2014 में एक्साइज इंस्पेक्टर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed