फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PCF District Manager, three ADCOs, withheld salary of ADO Cooperative

पीसीएफ जिला प्रबंधक, तीन एडीसीओ, एडीओ कोआपरेटिव का रोका वेतन

Wed, 02 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
PCF District Manager, three ADCOs, withheld salary of ADO Cooperative
मऊ। धान खरीद की रफ्तार सुस्त मिलने पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्यियार किया है। समीक्षा में लापरवाही मिलने पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक, तीन अपर जिला सहकारी अधिकारी सहित कोपागंज ब्लाक के एडीओ कोआपरेटिव का वेतन रोकने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। इसके साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा है। स्पष्टीकरण न मिलने पर इन लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शासन प्रशासन के तमाम फरमान जारी करने के बाद भी क्रय एजेंसियों के अधिकारी, कर्मचारी उदासीनता बरते रहे हैं। हालत यह है कि 50 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य शासन की तरफ से निर्धारित किया गया है। इसके लिए 55 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 6164.55 एमटी धान की खरीद हो सकी हैं। इसमें खाद्य विभाग की तरफ से 4117.10 एमटी की खरीद की गई है जबकि पीसीएफ 1750.90 एमटी, यूपी एग्रो ने 170.90 तथा भारतीय खाद्य निगम ने 125.62 एमटी धान की खरीद की है। लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 12.33 फीसद ही खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा का कहना है कि धान खरीद में लापरवाही किसी भी हालत में क्षम्य नहीं होगी। तथ्यात्मक स्पष्टीकरण न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बोले आगे भी समीक्षा की जाएगी। साथ ही दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed