{"_id":"682ef2835e01f450a301891e","slug":"pay-attention-to-the-chaos-torn-tricolor-is-flying-at-shahid-park-in-katghara-shankar-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अव्यवस्था पर ध्यान दें; कटघरा शंकर के शहीद पार्क पर फहर रहा फटा तिरंगा, खड़े हो रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अव्यवस्था पर ध्यान दें; कटघरा शंकर के शहीद पार्क पर फहर रहा फटा तिरंगा, खड़े हो रहे सवाल
Thu, 22 May 2025 03:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 22 May 2025 03:17 PM IST
सार
शहीद स्मारक पर गंदगी का अंबार है और कटघरा शंकर के शहीद स्मारक पर फटा तिरंगा सवाल खड़ा कर रहा है। बता दें कि प्रमुख पर्व पर यहां तिरंगे को सलामी दी जाती है।
विज्ञापन
कटघरा शंकर के शहीद स्मारक पर फटा तिरंगा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
फतहपुर मंडाव ब्लाॅक क्षेत्र के कटघरा शंकर स्थित शहीद स्मारक पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनधियों द्वारा प्रमुख पर्व के अवसर पर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर तिरंगे को सलामी दी जाती है। लेकिन यहां कई दिनों से फटा तिरंगा फहर रहा है। यहां अव्यवस्था का बोलबाला है। यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लाॅक क्षेत्र के कटघरा शंकर स्थित शहीद स्मारक कई दिनों से फटा तिरंगा फहरने के चलते लोगों में आक्रोश पनप रहा है। शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। यहां अव्यवस्था का बोलबाला है। प्रशासन की तरफ से लाखों की लागत से सुंदरीकरण कार्य कराया गया। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते गंदगी का अंबार लगा रहता है।
विज्ञापन
दूर दराज से घूमने आने वाले पर्यटकों को गंदगी के बीच कुछ देर के समय बिताना पड़ता है। परेशान लोगों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया। लेकिन साफ सफाई कराना तो दूर फटे तिरंगे को बदला नहीं जा सका है। इस संबंध में पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह का कहना है कि अमर शहीदों के बदौलत ही देश को आजादी मिली।
विज्ञापन
लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते वहां ही फटा तिरंगा फहर रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो सकी है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी फतहपुर मंडाव अनिल मौर्य का कहना है कि मामला संज्ञान मेें आया है। फटे तिरंगे को बदलने की कवायद की जा रही है।