{"_id":"68754bcf036b12b6810c5c8b","slug":"patients-details-will-be-digital-at-chc-and-phc-mau-news-c-295-1-mau1001-130595-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सीएचसी और पीएचसी पर डिजिटल होगा मरीजों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सीएचसी और पीएचसी पर डिजिटल होगा मरीजों का ब्योरा
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की तरह अब ई-कवच पोर्टल के माध्यम से सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों की बीमारी व इलाज का पूरा ब्योरा डिजिटल होगा।
इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों के साथ ही चिकित्सकों को भी सहूलियत मिलेगी। मरीजों को अब इलाज का पर्चा आदि सहेजने की जरूरत नहीं होगी। ई-कवच के माध्यम से मरीजों की बीमारी व इलाज का ब्योरा ऑनलाइन सहेजा जा रहा है, जिससे जब कभी भी मरीज अस्पताल आए तो उनका नंबर डालने के बाद एक क्लिक में पूरा ब्योरा चिकित्सक के सामने होगा।
पहले चरण में जिले के सभी दसों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहा, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहाना, दोहरीघाट, रतनपुरा, कोपागंज, घोसी सहित अन्य अस्पताल को इससे जोड़ा जाएगा। जबकि दूसरे चरण में पहले नगर के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोमनपुरा, हनुमान नगर, छोटी महरनिया, भरहू का पूरा के बाद दूसरे 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह व्यवस्था की जाएगी। सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि ई-कवच के माध्यम से मरीजों का ब्योरा ऑनलाइन सहेजने की कवायद शुरू कर दी गई है।
इसके लिए सभी पीएचसी व सीएचसी से एक-एक चिकित्सक व कर्मी को जिले स्तर पर पहले प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सक व कर्मी सीएचसी व पीएचसी पर कार्य शुरू करेंगे।