{"_id":"60e88e0f8ebc3ecccd6885f3","slug":"pathetic-system-of-cleanliness-found-in-council-schools-mau-news-vns599564119","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में मिली साफ सफाई की दयनीय व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में मिली साफ सफाई की दयनीय व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय खुलने के आठ दिन बाद भी साफ-सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त नहीं किया जा सका है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया तो साफ सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। बीएसए ने लापरवाह प्रधानाध्यापकों को विद्यालय कैंपस तथा कमरों की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कंपोजिट विद्यालय भुजौटी तथ प्राथमिक विद्यालय खुखुंदवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में समस्त स्टाफ उपस्थित मिले। लेकिन विद्यालय परिसर में गंदगी मिली। आनलाइन पढ़ाई तथा साफ सफाई कराने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया। इसी क्रम में ब्लाक संसाधन कोपागंज का निरीक्षण किया। बीआरसी परिसर में खरपतवार तथा गंदगी का अंबार मिला। अगले निरीक्षण तक खंड शिक्षा अधिकारी को साफ सफाई कराने का निर्देश दिया।
प्राथमिक विद्यालय कोपागंज प्रथम का निरीक्षण किया। समस्त स्टाफ उपस्थित मिले। बीएसए ने शिक्षण कक्ष तथा शौचालयों की साफ सफाई कराने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया। इस बाबत बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना था कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औचक निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।