फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   passion of the people

बारिश पर भारी पड़ा लाेगों का जोश

Mon, 04 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 04 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
passion of the people
Workers engaged in cleaning
निर्मल तमसा अभियान सोमवार को बरसात के बीच जारी रहा। इस दौरान मड़ईयां घाट की सफाई के लिए जुटे लोगों ने बारिश की परवाह किए बिना ही अपने काम को अंजाम देने में जुटे रहे। इस दौरान नोडल अधिकारी के रूप में वहां उपजिलाधिकारी घोसी सुनील दत्त सिंह भी सफाई कर्मचारियों के साथ वहां डटे रहे।
विज्ञापन



कुछ देर बाद जब बारिश थमी तो काम पुन: रफ्तार पकड़ लिया। दूसरी तरफ गायघाट पर सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। यहां जुटे अधिकारीगण पोकलैन का इंतेजार करते रहें। बाद में पोकलैन के प्रभारी एई लोक निर्माण विभाग  अंजनी मिश्र से संपर्क करने पर मालूम हुआ कि पोकलैन कल शाम तक घाट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन



 बताते चले तमसा को निर्मल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने तमसा नदी के घाटों को 14 सेक्टरों में विभाजित किया था। इसक्रम में अभियान का असर रहा कि भदेसरा से लेकर बम घाट तक तमसा पूरी तरह से निर्मल हो चुकी थी। इस दरम्यान हनुमान घाट के लोग रविवार का गायघाट पहुुंचकर वहां श्रमदान किए े। इसी क्रम में मड़ईया घाट पर गंदगी में लपटी तमसा को निर्मल बनाने के साथ गायघाट पर बीच धारा में पड़े पुराने पुल के मलबे को हटाने का कार्य शेष रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक मलबे को तो पोकलैन ने तोड़ा तो दूसरे को कटर से आधा काट गिराया गया। शेष बचे मलबे को तोड़ने के लिए डीएम ने पुन: पोकलैन मंगवाने का आदेश पीउब्लूडी को दिया। इस कार्य की जिम्मेदारी लोनिवि के एई अंजनी मिश्र को सौंपी गई है। डीएम ने बताया कि अंजनी मिश्र पोकलैन लाने के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं।



दूसरी तरफ सोमवार की सुबह सभी अधिकारी और संगठन के लोग तय समय पर गाय घाट पहुंचे, इस बीच बारिश शुरू हो ने से वहां काम नहीं हो सका। जबकि मड़इयां घाट पर लोग बरसात के बीच सफाई में जुटे रहे। सोमवार को घाट पर एडीएम शिवकुमार शर्मा, उपकृषि निदेशक डा. आशुतोष मिश्रा, परियोजना निदेशक हरिचरन सिंह, एसडीएम मधुबन, एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना सहित अन्य अधिकारी घाट पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed