फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Passengers keep waiting at the bus station passing through the bypass two kilometers away.

Mau News: दो किमी दूर बाईपास से गुजरती बस यात्री स्टेशन पर करते रहते हैं इंतजार

Tue, 30 Jul 2024 06:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Passengers keep waiting at the bus station passing through the bypass two kilometers away.
घोसी। जून के आखिरी सप्ताह में घोसी बस स्टेशन से नदवासराय, आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ के लिए मऊ डिपो की बस चलनी थी। बस चलाई तो गई, लेकिन बस स्टेशन पर न रुककर दो किलोमीटर दूर मझवारा मोड़ से नदवासराय होते हुए आजमगढ़ के लिए रवाना हो जाती है। जिससे घोसी नगरवासियों को बस का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

घोसी नगर पंचायत से बस के निकलने का समय किसी को नहीं पता है। बस कभी आठ बजे मझवारा मोड़ से निकलती है कभी साढ़े आठ बजे तो कभी नौ बजे पहुंचती है। कुछ लोग घोसी बस स्टेशन पर और आसपास बैठकर बस का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन बस नहीं आने से निजी बसों से सफर करते हैं। परिवहन निगम ने चार अक्तूबर 2023 को घोसी नदवासराय मार्ग पर रोडवेज बस चलाने के लिए सर्वे किया था। सर्वे और ट्रायल सफल होने के बाद दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह से लखनऊ के लिए बस चलने लगी। लेकिन दो माह बाद संचालन रोक दिया गया। अब फिर से बस चलने लगी है लेकिन घोसी नगरवासियों को सुबह चलने वाली बस का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

रमेश साहनी, रमेश गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, तारा देवी सहित अन्य नगरवासियों ने बताया कि घोसी से कई लोग रोजाना आजमगढ़ मंडल मुख्यालय पर कमिश्नरेट और डीआईजी कार्यालय फरियाद लेकर जाते हैं। लेकिन सुबह रोडवेज बस की सुविधा नहीं मिल पाती है। उधर, निजी बसें किराए के नाम पर आर्थिक शोषण करते हैं। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने से गर्मी में परेशानी होती है। सभी ने सुबह लखनऊ जाने वाली बस का ठहराव घोसी बस स्टेशन पर की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed