{"_id":"6946e67043861c3c93047fe6","slug":"pariksha-pe-charcha-only-1756-of-the-target-has-been-registered-mau-news-c-295-1-svns1028-138032-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पे चर्चा : लक्ष्य का 17.56% ही हुआ पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा पे चर्चा : लक्ष्य का 17.56% ही हुआ पंजीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का नौवां संस्करण जनवरी माह में प्रस्तावित है। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध विद्यालय प्रबंधन छात्रों का पंजीकरण कराने में रुचि नहीं ले रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष पंजीकरण 17.56 प्रतिशत हो सका है।
समीक्षा में लापरवाही मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो, प्रधानाध्यापकों को चेतावनी पत्र जारी किया है।
शिक्षा मंत्रालय की ओर से जिले में बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पे चर्चा से पहले देश भर में गत एक दिसंबर से ही ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
11 जनवरी तक माध्यमिक और बेसिक शिक्षा से संबद्ध विद्यालयों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने का दिशा निर्देश जारी किया गया है। कार्यक्रम के तहत पोर्टल पर ऑनलाइन एमसीक्यू प्रतियोगिता की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्र, और उनके अभिभावक, शिक्षक भाग ले सकेंगे।शासन की तरफ से माध्यमिक शिक्षा विभाग को एक लाख चार 913 विद्यार्थियो, शिक्षकों और अभिभावकों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अब तक 26 हजार 228 विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण हो सका है। इसी तरह बेसिक शिक्षा विभाग को 75 हजार विद्यार्थियो, शिक्षकों और अभिभावकों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
अब तक 18 हजार 750 विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण हो सका है। शासन स्तर से हुई ऑनलाइन समीक्षा में जिले की खराब प्रगति पर नाराजगी प्रकट की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों को चेतावनी पत्र जारी किया है।
इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि समीक्षा में विद्यालयों की प्रगति खराब मिलने पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यो, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।