फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Panic in coastal areas due to rise in water level of Saryu river

सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती इलाकों में दहशत

Fri, 19 Aug 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Panic in coastal areas due to rise in water level of Saryu river
दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर घटने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगा है। जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में दहशत हो गई है। जलस्तर में 20 सेमी वृद्धि दर्ज की गई है। बोल्डरों के खिसकने से खतरा और बढ़ गया है। नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 80 सेमी नीचे है। नदी के रुख से मुक्तिधाम सहित ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडराने लगा है। मुक्तिधाम की सुरक्षा के लिए बनाया गए ठोकरे के बोल्डर खिसकने से खतरा बढ़ गया है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 68.90 मीटर पर था जो शुक्रवार को बढ़कर 69.10 मीटर पर पहुंच गया। जबकि गौरीशंकरघाट पर खतरा बिंदु 69.90 मीटर आंका गया है। नदी में फिर से बढ़ाव के कारण नगर में स्थित दुर्गा मंदिर,शाही मस्जिद,लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला,खाकी बाबा की कुटी,डीह बाबा का मंदिर, हनुमान मंदिर आदि का अस्तित्व खतरे में है। वहीं नदी के तटवर्ती इलाकों के गांवों धनौली रामपुर, नईबाजार, नवली, चिऊंटीडांड़, बहादुरपुर, बीबीपुर, गौरीडीह, बेलौली, ताहिरपुर, जमीरा, चौराडीह, जमीरा चौराडीह आदि गांवों में भी बाढ़ का खतरा बढ गया है। इन गावों कि किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। नदी की लहरें मुक्तिधाम पर टक्कर मार रही है। प्रशासन के तरफ से अभी तक इन एतिहासिक धहरोहरो को बचाने के लिए कोई भी बंदोबस्त नही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed