फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Panchayat elections: Kovid's fear not seen at booths

पंचायत चुनाव: बूथों पर नहीं दिखा कोविड का भय

Thu, 29 Apr 2021 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Kovid's fear not seen at booths
बढुआ गोदाम। कोरोना की दूसरी लहर का डर त्रिस्यतरीय पंचायत चुनाव में बूथों पर कहीं नजर नहीं आया। धीमी गति से मतदान होने के कारण लगभग सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगीं रहीं। किसी भी बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा। अधिकतर स्थानों पर मतदाता बिना मास्क के मतदान करने पहुंचे हुए थे। पोलिंग बूथ में पुलिसकर्मी और मतदान अधिकारी भी बिना मास्क के काम करते दिखाई दिए। पंचायत चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को परदहां ब्लाक के सभी 51 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के के कारण मतदान स्थलों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए वोटिंग कराना था। शासन के निर्देश के बाद भी अधिकतर पोलिंग बूथ पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते लोग नहीं दिखे। ग्राम पंचायत हरदसपुर में प्रत्याशियों के बस्तों पर मतदाताओं को वोटर पर्ची के साथ मास्क भी बांटे जा रहे थे लेकिन खुद एजेंट मास्क या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आए। यहां पोलिंग बूथ के मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए लेकिन मास्क होने के बावजूद अधिकतर ने इसे गले में लटका रखा था। अंदर बूथों पर सौ से अधिक महिलाएं कतार में थीं और एक दूसरे से सटकर खड़ी हुई थीं। मास्क लगाने में पुरुष मतदाता भी पीछे नजर आए। ज्यादातर युवा महिलाएं मास्क लगाए हुए थीं। ग्राम पंचायत सरयां रघुनाथपुर के पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की भीड़ तो कम थी लेकिन यहां कतार लगवाने वाले पुलिसकर्मी ने मास्क नहीं लगाया था। बाहर खड़ा पुलिसकर्मी भी मास्क गले में लटकाए नजर आया। ग्राम पंचायत नसीरपुर में भी मतदान अधिकारी ने मास्क नहीं लगाया था। यहां बूथ के अंदर पुलिसकर्मी और प्रत्याशी का एजेंट भी बिना मास्क के मतदाताओं का मार्गदर्शन करते दिखे। ग्राम पंचायत बढुआ गोदाम, डुमरांव, इमिलियाडीह सहित अन्य ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की भीड़ तो कम थी लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया गया। यहां भी पोलिंग कर्मचारियों ने मास्क नहीं लगा रखा था। यह स्थिति और इससे मिलते जुलते दृश्य कमोबेश प्रत्येक ग्राम पंचायतों का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed