फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pakistani PM burnt effigies

पाकिस्तानी पीएम का पुतला फूंक जताया विरोध

Tue, 19 Feb 2019 11:24 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 19 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pakistani PM burnt effigies
सहादतपुरा स्थित स्टेट बैंक के सामने पुलवामा हमले को लेकर अभिभावक मंच के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : mau
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध का सिलसिला थम नहीं रहा। मंगलवार को भी जिले के विभिन्न संगठनों की तरफ से कहीं पाकिस्तान के पीएम का पुतला फूंका गया तो कहीं शहीद जवानों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


अभिभावक मंच की तरफ से  सहादतपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समीप  उपवास किया गया।  जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राकेश सिह ने कहा कि अब पाकिस्तान पर हमला करने का समय आ गया है। इस अवसर पर गुप्तेश्वर सिंह,अरविंद मूर्ति, सुबाष पांडेय, मोहम्मद आसिफ, अल्तमस अंसारी, राजूगुप्ता आदि शामिल रहे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में कैंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च आजमगढ़ मोड़ से निकलकर गाजीपुर तिराहा पर आकर समाप्त हो गया। दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।जिला पूर्व सैनिक संगठन की तरफ से नगर के सहादतपुरा स्थित शिवमंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि सैनिकों की हत्या का बदला लिया जाना चाहिए। इस दौरान धनई यादव, उदयराज यादव, श्रीप्रकाश पांडेय, सभाजीत सिंह, अशोक कुमार पांडेय, रामाश्रय सिंह, कमला चौहान, योगेंद्र गुप्ता, हरेराम यादव शामिल रहे। उधर, शहर के मजहबी पेशवाओं, सियासी, समाजी, मिल्ली एवं ताजिरों की बैठक मंगलवार को मदरसा जामिया मिफ्ताहुल उलूम शाही कटरा में हुई। इसमें शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहा गया कि पाकिस्तान को अपनी करतूतों से बाज आना चाहिए।
विज्ञापन


रतनपुरा :  क्षेत्र के मिश्रौली गांव के लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। इस दौरान शिबू मिश्रा, अंगद यादव, उत्तम यादव, राहुल मिश्रा, राम अवध, पिंटू राजभर आदि शामिल रहे। अमिला ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आतंकवाद का पर्याय बन चुके पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पर मोहन  राम, प्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह आदि शामिल रहे। फतहपुर मंडाव :  क्षेत्र के चंद्रापार के  सैय्यद वीआरओ फील्ड धावकों ने  कैंडिल मार्च निकाला। सुनील यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने हाथ में मोमबत्ती लेकर जुलूस निकाला। इस दौरान अजीत यादव, चंद्रजीत राजभर, मनोज गुप्ता, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोपागंज : कस्बे के चमनरोड से कैंडिल जुलूस चौक से होते हुए थाना के पास समाप्त हुआा। इस अवसर पर कर्रार अली, मौलाना हसन रजा, मौलाना शमशीर अली, हसनैन अली, शमीम मेंहदी, जर्रार अली, वाकर रजा आदि शामिल रहे। इस दौरान लोगों ने कहा कि अगर पाकिस्तान लगातार भारत पर आंतकी हमले कर रहा तो अब उसे और मौका नहीं देना है। सेना को खुली छूट देनी चाहिए कि वह आतंकियों पर अपनी कार्रवाई करे। ताकि उसे समझ में जा जाए कि भ्ाारत की आेर देखने का क्या अंजाम होता है।

वहीं, नोकहट गांव के युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान सुशील सिंह, रविप्रताप सिंह, अभय सिंह, अजीत यादव, पवन सिंह आदि शामिल रहे।
रानीपुर :  ग्रामीण विकास जागृति समिति  के तत्वावधान में क्षेत्र के खुरहट में कैंडिल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च रानीपुर मोड़ तक गया जहां पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसी कम में पड़री, दौलसेपुर,रामवन काझा में जुलूस निकालकर पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। इस दौरान जमकर पाकिस्तान विरोध्ाी नारेबाजी हुई।

कुसुम्हा : सेवा सहयोग समिति के तत्वावधान में गोठा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed