फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pakistan is the biggest terrorist country: MP Rajiv Rai

सबसे बड़ा आतंकवादी देश है पाकिस्तान: सांसद राजीव राय

Mon, 02 Jun 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pakistan is the biggest terrorist country: MP Rajiv Rai
मऊ। दुनिया के सामने ऑपरेशन सिंदूर के कारण को बताने और पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को संरक्षित और पोषित करने की पुरानी आदत को दुनिया के सामने उजागर करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद राजीव राय सहित सांसदों का दल लातविया पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल को भारत-लातविया संबंधों और बाल्टिक्स, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र में लातविया की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग समझते हैं कि पाकिस्तान सबसे बड़ा आतंकवादी देश है। दुनिया में कहीं भी होने वाले हर आतंकवादी हमले का संबंध उससे है। पाकिस्तान की कठपुतली सरकार के हाथ में कुछ नहीं है। सेना जो पाकिस्तान में सब कुछ नियंत्रित कर रही है, को अलग-थलग करने की जरूरत है। बताया कि प्रतिनिधिमंडल के इस विदेश यात्रा को अब तक कूटनीतिक रूप से अत्यंत सफल रहा। जहां अब तक सभी देशों ने भारत के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान का आतंकवाद परस्त चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed