{"_id":"63e4acfae6f50da95905f90f","slug":"painful-road-accident-in-mau-moped-uncontrollable-while-overtaking-innocent-fell-down-and-died-due-to-trailer-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक करते हुए बेकाबू हुई मोपेड, नीचे गिरे मासूम की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक करते हुए बेकाबू हुई मोपेड, नीचे गिरे मासूम की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत
Thu, 09 Feb 2023 01:51 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 09 Feb 2023 01:51 PM IST
सार
घोसी कोतवाली क्षेत्र के गोफा गांव निवासी गोविंद अपने भतीजे रक्षक को लेकर गुरुवार की सुबह करीब दस बजे मोपेड से किसी काम से अमिला की तरफ जा रहा था। अभी वह अमिला अजमतगढ़ मार्ग स्थित अमिला ग्राम सभा के नवकापुरा गांव के पास पहुंचा था कि अमिला की तरफ से गिट्ठी गिराकर लौट रहे ट्रेलर से आगे निकलने की कोशिश की। इसी बीच..
विज्ञापन
मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ में घोसी कोतवाली क्षेत्र के नवकापुरा गांव के पास गुरुवार की सुबह बोझी की तरफ आ रही मोपेड (बाइक), ट्रेलर से आगे निकलने की कोशिश में अनियंत्रित हो गई। घटना में मोपेड पर सवार छह साल का मासूम जब तक उठ पाता जब तब वह ट्रेलर के अगले पहिये की जद में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और ट्रेलर को जब्त कर घोसी कोतवाली ले आई। घटना से पूरे कस्बा में मातम पसर गया।
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के गोफा गांव निवासी गोविंद अपने भतीजे रक्षक (6 साल) पुत्र राजकुमार को लेकर गुरुवार की सुबह करीब दस बजे मोपेड से किसी काम से अमिला की तरफ जा रहा था। अभी वह अमिला अजमतगढ़ मार्ग स्थित अमिला ग्राम सभा के नवकापुरा गांव के पास पहुंचा था कि अमिला की तरफ से गिट्ठी गिराकर लौट रहे ट्रेलर से आगे निकलने की कोशिश की। इसी बीच सामने से अचानक कार आ गई और मोपेड चला रहा गोविंद नियंत्रण खो बैठा और असंतुलित होकर सड़क पर आ गिरा।
विज्ञापन
आनन फानन में वह तो उठ गया लेकिन जब उसका भतीजा उठ पाता। इससे पहले ही पीछे चल रहे ट्रेलर के अगले पहिए की जद में आकर उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। गांव के मुख्य सड़क पर हुई इस दर्दनाक घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और ट्रेलर चालक को वाहन सहित पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंचे घोसी कोतवाल संजय त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ट्रेलर को जब्त कर थाने ले आई। घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन