{"_id":"676beeefc59f599b5d03c3dc","slug":"painful-accident-recorded-in-video-call-husband-terrified-wife-dupatta-stuck-machine-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : वीडियो काॅल में रिकार्ड हुआ दर्दनाक हादसा, मशीन में फंसी पत्नी को छुड़ाने पहुंचा पति फिर...; जानें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : वीडियो काॅल में रिकार्ड हुआ दर्दनाक हादसा, मशीन में फंसी पत्नी को छुड़ाने पहुंचा पति फिर...; जानें खबर
Wed, 25 Dec 2024 05:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:10 PM IST
सार
Mau News : जिस समय पति-पत्नी किसी काम को लेकर वीडियो काॅल पर बात कर रहे थे इसी दाैरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद पति भी काॅल काट कर घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी गंभीर हालत में जमीन पर गिरी हुई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसी पाॅवर लूम में फंसा था महिला का दुपट्टा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रघुनाथपुरा में बुधवार सुबह लूम चलाने के दौरान अचानक महिला का दुपट्टा मशीन में फंस गया। इस समय घटना हुई महिला अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। किस महिला के परिचय देते हुए बिना शोर मचाए बाइक से घर पहुंचा और महिला फंसे दुपट्टे से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर मोहल्ला निवासी जरीन (22) और उसका पति मुहम्मद आमिर लूम चलाने का काम करते हैं। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे पति बाजार कुछ सामान लेने गया जबकि महिला घर में रूम चल रही थी। इसी दौरान घर का कुछ सामान लेने के लिए महिला ने पति को वीडियो कॉल कर बात कर रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान लूम के मशीन में जहां धागा लगा रहता है उसी में महिला का दुपट्टा फस गया। दुपट्टा फंसने से महिला वहीं पर गिर गई। वीडियो कॉल पर पति ने पूरे घटनाक्रम को देख आनन फानन में घर पहुंचा। पत्नी के फंसे दुपट्टे को मशीन से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी थी।
विज्ञापन