{"_id":"78220b5a029a10640d615f12f8475fb8","slug":"paid-tribute-to-martyrs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
Paid tribute to martyrs
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र के शहर कोतवाली के सामने स्थित अग्निशमन कार्यालय परिसर में मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ सीओ सिटी अशोक कुमार यादव ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने सलामी व दो मिनट का मौनरखकर शहीद फायरकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में 66 फायर कर्मी सेवा करते हुए शहीद हो गए। जिनकी याद में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन प्रतिवर्ष होता है। 14 से 20 अप्रैल तक आम जनमानस को आग से बचाव के उपाय आदि का विस्तार से बताया जाएगा। इस दौरान रैली और स्कूल, कालेजों में जागरुकता गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।