फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Paddy will be weighed on online token at paddy purchasing centers

धान क्रय केंद्रों पर ऑनलाइन टोकन पर होगी धान की तौल

Sun, 26 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Paddy will be weighed on online token at paddy purchasing centers
मऊ। शासन की तरफ से जिले में हो रही धान खरीद के नियम में बदलाव किया गया है। अब ऑनलाइन टोकन पर ही धान की तौल होगी। अगर उस तारीख में किसान अपने धान की तौल नहीं कराता है, तो शाम चार बजे के बाद टोकन निरस्त हो जाएगा। अब किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण के साथ धान की तौल कराने के लिए ऑनलाइन टोकन भी लेना होगा। टोकन की तारीख में धान की तौल कराई जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 46 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीसीएफ के 32, एफसीआई के दो तथा विपणन के 12 केंद्र शामिल है। एक नवंबर से 28 फरवरी के बीच होने वाली खरीद के लिए जिले को 41200 एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले ऑफलाइन टोकन से धान खरीद चल रही थी। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब क्रय केंद्रों पर ऑनलाइन टोकन पर ही धान की तौल होगी। निर्धारित तिथि पर जब किसान क्रय केंद्र में धान लेकर जाएगा तो पहले ई-पॉस मशीन में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके बाद तौल शुरू कराई जाएगी। तौल के बाद ई-पॉस मशीन में खरीद फीड होगी।
विज्ञापन

जो किसान क्रय केंद्र में शाम चार बजे तक उपस्थिति दर्ज नहीं कराते हैं, उनका टोकन निरस्त हो जाएगा। किसान अपने धान को अब एक ही क्रय केंद्र में बेच सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन टोकन में क्रय केंद्र का नाम दर्ज करना होगा। ज्यादा धान होने की स्थिति में किसान तीन बार में अपने धान की तौल करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी वीके सिन्हा ने बताया कि ऑनलाइन टोकन पर ही किसानों की धान की खरीद होगी। इसके लिए किसानों केे टोकन लेना होगा। केंद्र प्रभारी अब ऑफलाइन धान की तौल नहीं करा पाएंगे। सभी किसान अपने धान के पंजीकरण में टोकन भी ऑनलाइन करा लें। टोकन वाली तारीख पर ही धान क्रय केंद्र लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed