फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Paddy procurement going on slow pace 24 days after the start of paddy procurement

धान खरीद शुरू होने के 24 दिन बाद सुस्त गति से चल रही धान खरीद

Thu, 25 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement going on slow pace 24 days after the start of paddy procurement
मऊ। जिले में धान खरीद शुरू होने के 24 दिन बाद भी धान खरीद की गति धीमी गति से चल रही है। अधिकांश क्रय केंद्रों पर सन्नाटा की स्थिति दिख रही है। जिले में अब तक 193 किसानों से 811.140 एमटी खरीद हो सकी है। सरकार की तरफ से किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 44 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पीसीएफ के 30, एफसीआई के दो तथा विपणन के 12 क्रय केंद्र खोले गए हैं। धान खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक होनी है। धान खरीद का लक्ष्य 41200 एमटी निर्धारित की गई है। धान खरीद शुरू होने के 24 दिन बाद भी धान खरीद रफ्तार पकड़ नहीं सकी है। क्रय केंद्र प्रभारियों के अनुसार खेतों से लगभग धान की फसल कट चुकी है। किसान अपनी फसल को सुखाने में लगे हैं। अभी तक जिले में 193 किसानों से 811.140 एमटी ही धान खरीद हो सकी है। धान खरीद के लिए लगभग 7386 किसानों ने पंजीकरण कराया है। तहसीलस्तर से 839 सत्यापन लंबित चल रहे हैं। क्रय एजेंसियों पर नजर डाला जाए तो खाद्य विभाग ने 141 किसानों से 589.560एमटी, एफसीआई ने एक किसान से 4.250 एमटी तथा पीसीएफ ने 51 किसान से 217.340 एमटी खरीद किया है। क्रय केंद्रों पर नाम मात्र किसानों के आने के चलते क्रय केंद्रों पर सन्नाटा की स्थिति रह रही है।
विज्ञापन

रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में धान की फसल कट चुकी है। किसान अपनी फसल को सूखाने में लगे हैं। खुरहट डीसीएफ से 82 क्विंटल तथा साधन सहकारी समिति धर्मसीपुर पर 15 क्विंटल धान खरीद हो सकी है। मझवारा संवाददाता के अनुसार घोसी ब्लाक अंतर्गत मझवारा धान क्रय केंद्र पर अभी तक आठ क्विंटल धान खरीद हो सकी है। क्रय केंद्र प्रभारी मनीष राय ने बताया कि अभी किसानों का धान नहीं आ रहा है आने पर खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार गजियापुर क्रय केंद्र पर 44 क्विंटल 80 किग्रा की खरीदारी एक किसान से हुई है। खरीदारी की रफ्तार बहुत ही सुस्त है 23 किसानों नहीं अभी रजिस्ट्रेशन कराया है। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार धान केंद्र पर अब तक 1412 क्विंटल की खरीद की गई है। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र में दो धान क्रय केंद्र बने है। एक विपणन विभाग का और एक कृषि उत्पादन मंडी समिति का। विपणन केंद्र पर 17 किसानों से 634 क्विंटल धान की खरीद हुई है। जबकि कृषि उत्पादन मंडी समिति का क्रय केंद्र चालू न होने से खरीद बंद है।
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र में बने धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद धीमी गति से चल रही है। छिछोर धान क्रय केंद्र 20 क्विंटल खरीद की गई है।क्रय केंद्र प्रभारी का कहना था कि अभी किसानों का धान नहीं आ रहा है आने पर खरीद की जाएगी। पहसा, मोईउद्दीनपुर में अभी तक 125 क्विंटल धान की खरीद की गई है। अइलख, अरदौना क्रय केंद्र पर अभी बोहनी नहीं हुई है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा ने बताया कि क्रय केंद्रों पर धान लेकर आने वाले किसानों से खरीद की जा रही है। धान खरीद गति को तेज करने के लिए क्रय एजेंसियों को पत्र जारी किया गया है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed