{"_id":"6378e37fbc553c16492ad3f7","slug":"paddy-procurement-could-not-be-carried-out-at-32-purchasing-centers-even-after-18-days-mau-news-vns684408750","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद शुरू होने 18 दिन बाद भी 32 क्रय केंद्रों पर नहीं हो सकी बोहनी:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद शुरू होने 18 दिन बाद भी 32 क्रय केंद्रों पर नहीं हो सकी बोहनी:
विज्ञापन
मऊ। धान खरीद शुरू होने के 19 दिन बाद भी 32 धान क्रय केंद्रों पर एक छटांक खरीद नहीं हो सकी है। साधन सहकारी समितियों के सचिवों के कार्य बहिष्कार करने के चलते 32 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है। विभागीय लापरवाही से आढ़तियों की खूब चांदी कट रही है। जिले में 7026 किसानों ने धान खरीद के लिए पंजीकरण कराया है। अभी 530.84 एमटी ही धान खरीद हो सकी है। साधन सहकारी समितियों के सचिवों के अनुसार तीन वर्ष का धान, गेहूं खरीद के कमीशन का भुगतान लंबित चल रही है। सचिवों के कार्य बहिष्कार करने की जानकारी होने के बाद भी जिला प्रशासन की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 49 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पीसीएफ के 30, एफसीआई के दो और विपणन के 17 क्रय केंद्र खोले गए हैं। धान खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक होनी है। धान खरीद का लक्ष्य 60 हजार एमटी निर्धारित किया गया है। धान खरीद शुरू होने के 18 दिन बाद भी पीसीएफ के 30 और एफसीआई के दो क्रय केंद्रों पर अभी तक बोहनी नहीं हो सकी है। किसान क्रय केंद्रों पर चक्कर काट रहे हैं। वहीं औने पौने दाम में बेचने को विवश हैं।
खाद्य विपणन के केंद्रों से अब तक 530.84 एमटी ही धान खरीद हो सकी है। इस संबंध में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के संजीव कुमार, शिवचंद प्रसाद, बृजभान सिंह का कहना है कि पीसीएफ के धान क्रय केंद्रों पर खरीद अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। साधन सहकारी समितियों के सचिवों के कार्य बहिष्कार चलने से धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। - जगदीश प्रसाद, एआर, साधन सहकारी समितियां