फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PACS secretary on strike on first day of paddy procurement, no alternative arrangements

धान खरीद के पहले दिन हड़ताल पर रहे पैक्स सचिव, नहीं रही वैकल्पिक व्यवस्था

Mon, 01 Nov 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
PACS secretary on strike on first day of paddy procurement, no alternative arrangements
मऊ। जिले में धान खरीद के पहले दिन सोमवार को सभी धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। किसी क्रय केंद्र पर बोहनी नहीं हुुई। पैक्स सचिवों की हड़ताल पर जाने के चलते साधन सहकारी समितियों पर बने क्रय केंद्रों पर क्रय केंद्रों पर ताला लटका मिला। सचिवों हड़ताल की जानकारी होने के बाद भी जिला प्रशासन की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी थी। अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर किसानों में उहापोह की स्थिति रही।
विज्ञापन

सरकार ने किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 41 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पीसीएफ के 28, एफसीआई के दो तथा विपणन के 11 क्रय केंद्र खोले गए हैं। धान खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक होनी है। धान खरीद का लक्ष्य 41200 एमटी निर्धारित की गई है। धान खरीद शुरू होने के पहले दिन समस्त क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। क्रय केंद्रों पर पोस्टर बैनर लगा था।
विज्ञापन

पैक्स सचिवों के हड़ताल पर चले जाने के चलते पीसीएफ के बने क्रय केंद्रों पर ताला लटकने के चलते सन्नाटा पसरा रहा। शासन के निर्देश के मुताबिक प्रशासन को अपनी तैयारियां तो चाक चौबंद रखनी ही चाहिए थी। लेकिन सचिवों की हड़ताल के चलते पीसीएफ के साधन सहकारी समितियों पर बने क्रय केंद्रों पर कर्मचारी नदारद रहे। धान खरीद को लेकर शासन के निर्देशों का पालन करने को लेकर जिले के आला अधिकारी कितना गंभीर है, इसका जायजा लेने अमर उजाला की टीम ने सोमवार को क्रय केंद्रों का पड़ताल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान में 24 प्रतिशत मिली नमी :
मऊ। धान खरीद के पहले दिन अधिकारियों के अनुसार जिले में धान की कटाई शुरू हुई है। नमी ज्यादा है। दोहरीघाट तथा कोपागंज में नमी मापी गई। 24 प्रतिशत नमी पाई गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा का कहना था कि 11 धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। क्रय केंद्र प्रभारी कार्य करते पाए गए। धान खरीद शुन्य रही। किसान धान सूखाकर लाएं खरीद की जाएगी।
पहले दिन आदेश को दिखाया ठेंगा
मधुबन। शासन की तरफ से एक नवंबर से शुरू धान खरीद के पहले दिन आदेश को ठेंगा दिखा दिया गया। साधन सहकारी समितियों पर तो पूरे दिन ताला लटका रहा। हालांकि क्रय केंद्रों पर खरीदारी के बैनर पोस्टर तो लगे रहे मगर खरीदारी शून्य रही। यह हाल तहसील क्षेत्र के मधुबन, नेवादा गोपालपुर, गाजियापुर सहित सभी केंद्रों पर खरीदारी शून्य रही। साधन सहकारी समिति गजियापुर पर तो पूरे दिन ताला लटका रहा। पूछने पर पता चला कि सचिव हड़ताल पर हैं इसलिए धान क्रय केंद्र नहीं खुला हुआ है।
धान क्रय केंद्रों पर लटका रहा ताला:
बढुआगोदाम। साधन सहकारी समितियों के सचिवों द्वारा वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने से धान खरीद के पहले दिन धान की खरीद नहीं हो पाई। परदहां ब्लाक के भीटी, सलाहाबाद, इटौरा समितियों पर ताला लटका हुआ था। प्रशासन की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी थी।
पूरे दिन क्रय केंद्र पर लटका रहा ताला:
मझवारा। धान खरीद के पहले दिन साधन सहकारी समिति मझवारा पर ताला लटका रहा। पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। समिति का भवन जर्जर हाल में है। सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर किसान उहापोह में दिखे।

केंद्र पर नहीं दिखे किसान
रानीपुर। धान खरीद के पहले दिन साधन सहकारी समिति धर्मसीपुर पर ताला लटका रहा। पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।डीसीएफ खुरहट तो खुला रहा लेकिन किसान धान बेचने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed