{"_id":"6095811a8ebc3e6ac8606e40","slug":"oxygen-plant-will-be-installed-in-hospital-under-construction-mau-news-vns58844436","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन अस्पताल में लगेगा आक्सीजन प्लांट: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन अस्पताल में लगेगा आक्सीजन प्लांट: डीएम
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज के टड़ियाव में निर्माणाधीन अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की मंजूरी सीएसआर ने दे दी है। इसके अलावा कंधेरी में जल्द ही लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएगा। तीसरा आक्सीजन प्लांट परदहां सीएचसी स्थित एल-2 अस्पताल में लगाने का प्रयास किया गया है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि कोपागंज के टड़ियांव स्थित निर्माणाधीन सौ बेड के अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की मंजूरी मिल गई है। इस आक्सीजन प्लांट को सीएसआर लगाएगा। बताया कि कंधेरी में दस दिन के अंदर लिक्विड फार्म आक्सीजन प्लांट जल्द शुरू होने की संभावना है। यह प्लांट नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल लगवा रहे हैं। इसका प्रस्ताव आया है जिसे मंजूरी ी गई है। इसके अलावा एल-2 में डिस्टेलरी घोसी की ओर से आक्सीजन प्लांट लगवाने की कवायद शुरू की गई है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। इन प्लांटों के शुरू होने से आक्सीजन की कमी दूर हो जाएगी।
इनसेट
निजी खर्च पर नहीं उपलब्ध कराई जा सकती है भूमि
मऊ। घोसी सांसद अतुल राय ने निजी खर्चे से जिले में आक्सीजन प्लांट लगाने का प्रस्ताव डीएम को भेजा था। पत्र में उन्होंने प्लांट के लिए जमीन उपलब्धराने की मांग की थी। इस विषय पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सांसद की तरफ से जारी पत्र में निजी खर्च पर प्लांट लगवाने की बात कही गई है। वैसे पत्र को शासन भेजा गया है लेकिन जहां तक मेरी जानकारी है निजी खर्च पर सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं कराई जा सकती। क्योंकि धन किसी का होगा तो प्लांट का स्वामित्व किसके नाम होगा। यदि सांसद अपने निधि से धनराशि उपलब्ध कराते तो फिर जमीन के बारे में सोचा जाता। फिलहाल सांसद के पत्र को मैने शासन को भेजा दिया है। शासन का जैसा गाइडलाइन होगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।