फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Oxygen plant inaugurated in two hospitals of the district

जिले के दो अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant inaugurated in two hospitals of the district
जिला महिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल।संवाद - फोटो : MAU
मऊ / मुहम्मदाबाद गोहना। पीएम केयर फंड के तहत जिला राजकीय महिला चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने किया। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित सीएससी पर क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर ने बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर ने ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीते वर्ष कोरोना महामारी के दौरान जान माल के हुए नुकसान और ऑक्सीजन की कमी से पूरे देश में हुई आकस्मिक मौतों से केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब ऑक्सीजन की कमी से कभी भी किसी की मौत ना हो। इसके लिए पूरे देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना की सीएचसी पर लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट अब जनता की सेवा के लिए समर्पित किया जा रहा है। कहा कि इस प्लांट की कुल कीमत 36 लाख रुपये है। उद्घाटन अवसर पर उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, डिप्टी सीएमओ, अस्पताल अधीक्षक डॉ. दिनेश चंद्र नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी, विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी, अबूजर मदनी समेत अन्य चिकित्सक कर्मचारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed