फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Overspeed bus crushed Girl student who returning home from school in mau

Mau: स्कूल से घर लौट रही छात्रा को बेकाबू बस ने कुचला, मौत से लोग आक्रोशित, लगाया जाम

Mon, 14 Aug 2023 06:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 06:50 PM IST
सार

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर  बेकाबू बस ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुचल दिया। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। 

विज्ञापन
Overspeed bus crushed Girl student who returning home from school in mau
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर  बेकाबू बस ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुचल दिया। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने किसी तरह समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। तब जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र के चकभतड़ी गांव निवासी वीरा (10) पुत्री रविंद्रनाथ करहा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा पांचवी की छात्रा थी। सोमवार को छुट्टी होने के बाद वह पैदल ही घर जा रही थी। अभी वह करहा स्थित गद्दोपुर राइस मिल के पास पहुंची थी कि मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से चिरैयाकोट को जा रही बेकाबू निजी बस ने उसे अपनी चपेट में लिया। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पीछा कर नगपुर चट्टी पर बस को पकड़ लिया। इधर हादसे की सूचना से छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी आननफानन घटनास्थल पर पहुंचे।  शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर रानीपुर एसओ प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम हेमंत चौधरी और सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजयविक्रम सिंह पहुंचे। छात्रा के परिजनों को शाषण स्तर से आर्थिक मदद का आश्वासन देकर करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त कराया। वीरा अपने पांच बहनों में सबसे छोटी थी।  वीरा का पिता गुजरात में तो उसकी मां भी किसी दूसरे शहर में है। हादसे की सूचना के बाद दोनों घर के लिए रवाना हो गए। वीरा की बहन अंजू, संजू, रिंकू, सीता का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ रानीपुर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed