फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Overhead tank will be set up soon in 342 revenue villages of the district

जिले के 342 राजस्व गांवों में शीघ्र होगी ओवरहेड टैंक की स्थापना

Tue, 14 Dec 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Overhead tank will be set up soon in 342 revenue villages of the district
मऊ। नमामि गंगे परियोजना के तहत जिले के 342 राजस्व गांवों में शीघ्र ही ओवरहेड टैंक की स्थापना होगी। पेयजल योजना के तहत सर्वे प्रक्रिया चल रही है। अब तक 38 राजस्व गांवों का डीपीआर बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। जिले मेें 1600 राजस्व गांव हैं। विभिन्न ग्रामीण इलाकों में हैंडपंप प्रदूषित पानी उगल रहे हैं। इसके चलते प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न गांवों में लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं। गांव के भी अंदर ही प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पीने का पानी मिल सके, इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से नमामि गंगे परियोजना संचालित की गई है। इस योजना के तहत प्रथम चरण में 342 गांवों में ओवरहेड टैंक की स्थापना होगी।
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक की स्थापना होने से चयनित गांवों में घर-घर शुद्ध पानी पहुंचेगा। प्रत्येक घर में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को साफ और स्वच्छ पीने योग्य पानी मिल सके। योजना के तहत क्रियान्वयन के तहत राजस्व गांवों के चयन के लिए सर्वे प्रक्रिया चल रही है। अब तक 38 गांवों में ओवरहेड टैंक के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इसके अलावा जिले के रतनपुरा, मधुबन, दुबारी, कसारा, गोठा सहित विभिन्न इलाकों में दशकों पूर्व स्थापित ओवरहेड टैंक की समय सीमा पूरी हो चुकी है। ओवरहेड टैंकों का पुर्निर्माण कराया जाएगा। सरकार की तरफ से वर्ष 2024 तक हर घर को शुद्ध जल देने की योजना है। योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन किया गया तो लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता एमए किदवई ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत जिले के 342 राजस्व गांवों में शीघ्र ही ओवरहेड टैंक की स्थापना होगी। पेयजल योजना के तहत सर्वे प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed