{"_id":"6113fd1f8ebc3e78e16a42de","slug":"overhead-tank-is-not-getting-water-supply-50-villages-affected-mau-news-vns6055686178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहेड टैंक से नहीं हो रही जलापूर्ति, 50 गांव प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहेड टैंक से नहीं हो रही जलापूर्ति, 50 गांव प्रभावित
विज्ञापन
हलधरपुर क्षेत्र के रतनपुरा बाजार तथा हलधरपुर स्थित ओवरहेड टैंक शो पीस बनकर रह गए हैं। हलधरपुर स्थित ओवरहेड टैंक की बोरिंग आठ माह से फेल है, जबकि रतनपुरा स्थित ओवरहेड टैंक का मोटर 15 दिनों से जला पड़ा है। इसके चलते 50 गांवों के लोगों को शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। दूषित जल के सेवन से लोग संक्रामक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अधिकारी परियोजना की समय सीमा पूरा होने की बात बताकर इस मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के रतनपुरा बाजार तथा हलधरपुर गांव में स्थापित ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। रतनपुरा बाजार स्थित ओवरहेड टैंक से क्षेत्र के नगवा, बीबीपुर, गाढ़ा, रतनपुरा, मुबारकपुर, धर्मागतपुर, गुलौरी, जोगापुर, दतौड़ा, खोहिया सहित 25 गांवों तथा हलधरपुर गांव स्थित ओवरहेड टैंक से मझौली, बस्ती, साहपुर, जगभानपुर, मऊ कुबेर सहित 25 गांवों को जलापूर्ति की जाती है। हलधरपुर गांव के ओवरहेड टैंक की बोरिंग आठ माह से फेल है, जबकि रतनपुरा ओवरहेड टैंक का मोटर जल जाने से पेयजलापूर्ति बाधित है। इसके लिए जल निगम की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में लगे हैंडपंपों से दूषित जल निकल रहे हैं। शुद्ध पानी के लिए लोगों को इधर - उधर भटकना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से लोगों में नाराजगी है।
इस संबंध में क्षेत्र के श्रीराम सिंह का कहना था कि जल निगम के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी जले मोटर की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। दूषित पानी के सेवन से लोग संक्रामक बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
नागेंद्र राय का कहना था कि ओवरहेड टैंक का मोटर जलने के कई दिन बाद भी उसे बदला नहीं जा सका है। अधिकारी जल्द ठीक कराने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
प्रहलाद सिंह का कहना है कि लाखों की लागत बने ओवरहेड टैंक लोगों के लिए बेकार साबित हो रहे हैं। जलापूर्ति व्यवस्था अविलंब सुचारु की जानी चाहिए।
ग्राम प्रधान संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह सिंह का कहना है कि रतनपुरा बाजार में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पेयजल समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता एमए किदवई का कहना है कि रतनपुरा और हलधरपुर के ओवरहेड टैंक की परियोजनाओं की समय सीमा खत्म हो गई है। तीन वर्ष से मरम्मत कराने के लिए बजट नहीं मिल रहा है। मरम्मत कराने का प्रयास किया जा रहा है।