फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   OTS: Ballia circle leads in providing benefits to consumers, Mau lags behind

ओटीएस : उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने में बलिया सर्किल सबसे आगे, मऊ पीछे

Fri, 13 Feb 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
OTS: Ballia circle leads in providing benefits to consumers, Mau lags behind
आजमगढ़। ओटीएस में बिजली चोरी के मामलों में उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने में बलिया सर्किल सबसे आगे है। यहां पर 1611 उपभोक्ताओं ने इसका लाभ लिया है। आजमगढ़ प्रथम दूसरे और आजमगढ़ द्वितीय सर्किल तीसरे स्थान पर चल रही है जबकि मऊ सर्किल सबसे पीछे है।
विज्ञापन

मऊ में अब तक मात्र 1139 उपभोक्ताओं को छूट का लाभ मिल सका है। जोन में बिजली चोरी के मामलों में कुल 12 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का अंतिम चरण चल रहा है। ओटीएस में बकाया बिजली बिल के अलावा विद्युत चोरी के प्रकरणों में निर्धारित राजस्व में भी छूट का लाभ दिया जा रहा है। ओटीएस में आजमगढ़ जोन की चारों सर्किल में 15068 विद्युत चोरी के मामले चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन

ओटीएस के तहत बिजली चोरी के मामलों में 5454 उपभोक्ता लाभ उठा चुके हैं। यह अंतिम चरण चल रहा है। जिन उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण हुआ है। वह इस योजना में पंजीकरण कराकर लाभ उठा सकते हैं। 28 फरवरी तक यह योजना चलेगी। - इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल उपभोक्ता रा. निर्धारण पंजीकरण जमा

g
आजमगढ़ प्रथम 3657 38.14 1447 3.18

g
आजमगढ़ द्वितीय 2619 27.26 1257 2.38

g बलिया 5132 232.54 1611 3.34

g
मऊ 3060 46.96 1139 3.18

g
कुल योग 15068 344.90 5454 12.08

नोट- राजस्व निर्धारण और जमा राशि करोड़ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed