फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Order to deduct one day's salary of absent accountants

गैरहाजिर लेखपालों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश

Sat, 23 Apr 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Order to deduct one day's salary of absent accountants
मऊ। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ अचानक थाना सरायलखंसी पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान कई लेखपालों के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इसके साथ ही तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि संबंधित थाना क्षेत्र में कार्यरत सभी लेखपालों के नाम, राजस्व ग्राम का नाम एवं उनके मोबाइल नंबर की सूची थाने पर अवश्य चस्पा करा दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जन सुनवाई के दौरान सामने आईं शिकायतों से संबंधित लेखपालों को जिलाधिकारी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित लेखपालों से उनके क्षेत्र की शिकायतों एवं उसके निस्तारण के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान उपस्थित लेखपालों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों की ऐसी शिकायतें जो राजस्व से संबंधित है एवं जिसमें पुलिस का सहयोग आवश्यक है, उनको चिह्नित कर तहसील तथा थाना समाधान दिवस पर ही मौके पर जाकर उसी दिन उसका निस्तारण अवश्य कर दें। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने ताजोपुर के लेखपाल सर्वेश सिंह द्वारा अपने क्षेत्र की शिकायतों के बारे में ठीक ढंग से जानकारी न होने साथ ही सवालों का संतोषजनक उत्तर न देने पर तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि इनके क्षेत्र की सभी शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति की जांच खुद करें तथा लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई करें। इस दौरान तहसीलदार सदर संजीव कुमार, थानाध्यक्ष सरायलखंसी केके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed