फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Order issued to withhold the salaries of 57 officials due to the failure to resolve grievances on the IGRS portal within the stipulated time.

Mau News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का समय से समाधान न होने पर 57 अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश

Sat, 13 Jun 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Order issued to withhold the salaries of 57 officials due to the failure to resolve grievances on the IGRS portal within the stipulated time.
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कर एवं करेत्तर राजस्व तथा आईजीआरएस प्रकरणों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मई 2026 की राजस्व प्राप्तियों और शिकायत निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का समय पर निस्तारण न होने पर 57 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश दिए।उन्होंने व्यापार कर सहित अन्य कम प्रगति वाले विभागों को राजस्व संग्रह में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल की समीक्षा के दौरान ‘डी’ श्रेणी के विभागों को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें आगामी समीक्षा तक ‘ए’ श्रेणी प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ‘सी’ एवं ‘डी’ श्रेणी के विभागों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

मई में राजस्व संग्रह की प्रगति 72.18 प्रतिशत रही
मई में कुल राजस्व प्रगति 72.18 प्रतिशत रही। इसमें व्यापार कर की प्रगति 51.30 प्रतिशत, भू-राजस्व 17.63 प्रतिशत और चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य विभाग की प्रगति 8.73 प्रतिशत रही। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैंक देय में 113.52 प्रतिशत की प्रगति दर्ज की गई, जो लक्ष्य से अधिक है। खनन विभाग को सभी ईंट-भट्टों का सघन निरीक्षण करने और अवैध खनन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed